उत्तराखंड

पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून / कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। भाजपा विधायक दल के नेता सुभेन्दु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

राजधानी कोलकाता में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्र सरकार के अनेक मंत्री समारोह में शामिल हुए। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य के विकास, सुशासन और नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत है। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *