उत्तराखंड

लव जिहाद एवं धर्मांतरण के विरोध में बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन

देहरादून : देवभूमि में बढ़ते लैंड जिहाद, तेजी से बदलती डेमोग्राफी तथा बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण के विरोध में बजरंग दल द्वारा दर्शनलाल चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से देवभूमि उत्तराखंड, विशेषकर पछवादून क्षेत्र में, कुछ भूमाफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लैंड जिहाद के माध्यम से बाहर से आए बांग्लादेशी एवं विशेष समुदाय के लोगों को बसाया जा रहा है, जिससे हमारी देवभूमि की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून में बढ़ते अपराधों के पीछे भी ऐसे लोगों की भूमिका सामने आ रही है।उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर बजरंग दल ने तीन महीने पूर्व जिला अधिकारी देहरादून को लिखित शिकायत के माध्यम से अवगत कराया था, किंतु प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि शासन-प्रशासन की मौन स्वीकृति इसमें शामिल है।

उन्होंने कहा कि बजरंग दलदल देवभूमि में हो रहे लैंड जिहाद एवं धर्मांतरण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। आए दिन हमारी बेटियों के साथ छद्म वेश धारण कर नाम एवं पहचान बदलकर लव जिहाद की घटनाएं की जा रही हैं तथा धर्मांतरण के मामले भी सामने आ रहे हैं। यदि शासन-प्रशासन की आंखें अब भी नहीं खुलीं, तो 15 जून 2026 से पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा तथा जिला अधिकारी कार्यालयों के समक्ष अनशन भी किया जाएगा।

बजरंग दल के विभाग संयोजक आशु जोशी ने कहा कि जब तक बजरंग दल का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, तब तक देवभूमि का इस्लामीकरण नहीं होने दिया जाएगा। वहीं विभाग मंत्री आलोक सिन्हा ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को देवभूमि में बढ़ते इस संकट का अंदाजा है, फिर भी सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालो में प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष जोशी प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा जिला अध्यक्ष डॉ. माधव मैठाणी, अनिल मेसोन, कुलदीप सैनी, जिला मंत्री श्याम शर्मा, विशाल चौधरी, रमेश डोंडियाल, रवींद्र पाल, जिला संयोजक शेखर बंसल, कमल बिजलवान, आशीष बलूनी, अमन राजवंशी , अमन स्वेडिया, हरीश सेठी ,हर्ष सहगल सहित सैकड़ों मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *