उत्तराखंड

विकासनगर में महिला तस्कर 37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून : विकासनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 37 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये बताई गई है।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने रात कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुस्कान (21) पत्नी सोनू, निवासी कुंजा ग्रांट को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाई थी और उसे बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला पहले भी वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी का मुकदमा दर्ज है।स्मैक पकड़ने वाली टीम में चौकी प्रभारी कुल्हाल उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, कांस्टेबल रजनीश, महिला कांस्टेबल रुचिता डोभाल और पीआरडी जवान आनंद सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *