जिला कार्यालय सभागार में 10 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा ‘समाधान दिवस’ कार्यक्रम
आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नेे जनपद के समस्त संबंधित विभागों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों के साथ निर्धारित समय पर जिला कार्यालय सभागार पहुंचकर समाधान दिवस का लाभ उठाएं
