उत्तराखंड

कैन्ट विधानसभा में रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित, मातृशक्ति ने कांग्रेस नेताओं को बांधे रक्षा सूत्र

देहरादून : कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर की ओर से कांवली रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में ‘रक्षाबंधन महोत्सव-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए। मातृशक्ति ने मुख्य अतिथियों समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति (CWC) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल और पूर्व मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राधा-कृष्ण और वृंदावन की आकर्षक झांकियां तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। राधा-कृष्ण की झांकी की ओर से महिलाओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। कार्यक्रम के बाद स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास का पर्व है। यह भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के साथ समाज में स्नेह, सम्मान और एकता की भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कैन्ट विधानसभा में मातृशक्ति को समर्पित आयोजन को सामाजिक एकता और भाईचारे की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल परंपरा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। रक्षाबंधन हमें बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होने का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन के लिए अभिनव थापर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर ने कहा कि मातृशक्ति का आशीर्वाद और स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। रक्षाबंधन हमारी संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने तथा भाईचारा मजबूत करने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं, क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में राजेंद्र भंडारी, जसविंदर गोगी, नवीन जोशी, चरणजीत कौशल, संग्राम सिंह पुंडीर, संगीता गुप्ता, गरिमा दसौनी, पिया थापा, रामकुमार थपलियाल, अवधेश कुमार, सौरभ शर्मा, गुरचरण कौशल, डॉ. दीपक बिष्ट, विमेलश वर्मा, अमेन्द्र बिष्ट, अनिल नेगी, मोहन काला, नितिन चंचल, अमृता कौशल, अनिता दास, मालती देवी, शुभम सैनी, अजीत यादव, स्वाति नेगी समेत कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *