Monday, October 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

राजस्व संवर्धन को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दिए प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश

पिथौरागढ़ : राजस्व संवर्धन के संबंध में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष की जा रही वसूली की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। राजस्व से संबंधित सभी विभाग नियमानुसार देय वसूलियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी बिजली चोरी अथवा अनियमितता का मामला सामने आए, वहां नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रवर्तन गतिविधियों को लगातार बढ़ाने तथा राजस्व वसूली में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में प्रगति लाने के साथ ही प्रवर्तन कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाए, ताकि निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *