Tuesday, September 29, 2026
Latest:
उत्तराखंड

प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने मध्य रात्रि में प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र का किया औचक निरीक्षण

देहरादून : प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने मध्य रात्रि में प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र का औचक निरीक्षण कर 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या के मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से समस्या और उसके कारणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मार्काडोस कंपनी की ओर से अपनाई जा रही पूर्वानुमान प्रक्रिया और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर पाए जाने पर प्रबंध निदेशक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कंपनी को पूर्वानुमान प्रक्रिया में शीघ्र सुधार करने की सख्त चेतावनी दी।

प्रबंध निदेशक ने कंपनी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। नोटिस में यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि अनुबंध की शर्तों के अनुरूप कार्य न करने की स्थिति में क्यों न कंपनी का अनुबंध निरस्त करते हुए उसे काली सूची में डालने की कार्रवाई शुरू की जाए। अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था की निगरानी और तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *