उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष, त्याग और बलिदान किया। उनके बलिदान के कारण ही अलग उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो सका। राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *