उत्तराखंड

दून पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

देहरादून : नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.97 ग्राम स्मैक और 279 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सीज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने नाजिम पुत्र सलीम, निवासी सुल्तान चौक ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, उम्र 30 वर्ष को 15.97 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं सहसपुर थाना क्षेत्र में जामनखाता रोड से मोटरसाइकिल सवार संदीप भारती पुत्र सैंदरू, निवासी ग्राम डूंगरी, थाना त्यूनी, देहरादून, उम्र 23 वर्ष को 279 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूके-16-एफ-8606 को सीज कर दिया।

छताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हुए थे। वे नशे के आदी स्थानीय लोगों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मादक पदार्थ ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर और कोतवाली सहसपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *