उत्तराखंड

डॉ. आयुष जोशी ने यूटीयू के कुलसचिव पद का संभाला कार्यभार, कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने दी शुभकामनाएं

देहरादून : वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू), देहरादून में डॉ. आयुष जोशी ने कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के तहत उन्हें एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. आयुष जोशी इससे पहले राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। शासनादेश जारी होने के बाद संस्थान से कार्यमुक्त होकर उन्होंने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलसचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जोशी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में भी उनका योगदान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *