मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले के सफल, सुव्यवस्थित और दिव्य-भव्य आयोजन को लेकर भी शंकराचार्य से चर्चा की। इस दौरान कुंभ मेले की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

