उत्तराखंड

कच्छ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने जवानों के निधन पर ने जताया दुख

गुजरात / देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों एवं उनके परिवारों के सदस्यों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुर्घटना का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। यह हृदय विदारक घटना मन को भीतर तक झकझोर देने वाली है और इस असहनीय पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखण्ड इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *