उत्तराखंड कांग्रेस ने 58 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए सोशल मीडिया अध्यक्ष
देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 58 विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने शनिवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर की गई हैं।
अभिनव थापर ने कहा कि नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष जनहित के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ ही जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी निष्ठा और लगन से कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जारी सूची के अनुसार पुरोला में नितेश चौहान, गंगोत्री में आजाद जोशी, बदरीनाथ में ईश्वर सिंह नेगी, थराली में जगत बिष्ट, कर्णप्रयाग में संजय सिंह, केदारनाथ में अरविंद सिंह गोसाई, रुद्रप्रयाग में निशांत बिष्ट, घनसाली में शुभांकर जुयाल, देवप्रयाग में नरेश उमरियल, नरेंद्रनगर में सुमित रावत, टिहरी में रोशन कंडियाल और धनोल्टी में गंभीर असवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह चकराता में विजय पाल चौहान, विकासनगर में मोहम्मद जैद, सहसपुर में अनिरुद्ध मंगाई, धर्मपुर में नीना थापा, राजपुर रोड में नमन कुमार, देहरादून कैंट में त्रिलोचन सिंह जस्सल, मसूरी में राजन पुंडीर, डोईवाला में इंदू भंडारी और ऋषिकेश में ऋषि सिंघल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हरिद्वार में आर्यन बख्शी, रानीपुर में प्रभात तिवारी, ज्वालापुर में तरुण मालो, भगवानपुर में विनय सैनी, मंगलौर में सुमित पंवार, लक्सर में फरहान मलिक, हरिद्वार ग्रामीण में विजेंदर सैनी, यमकेश्वर में धीरज प्रकाश आर्य, पौड़ी में आशीष राणा, श्रीनगर में रूप सिंह भंडारी, लैंसडौन में चंद्रजीत बोरा और कोटद्वार में विनय गोसाई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुमाऊं क्षेत्र में धारचूला से कमलेश पंवार, डीडीहाट से राजेंद्र बोरा, पिथौरागढ़ से शंकर खड़ायत, गंगोलीहाट से दीपक सिंह रावत, कपकोट से प्रमोद मेहता, बागेश्वर से ललित प्रसाद जोशी, द्वाराहाट से रमेश सिंह बोहरा, सल्ट से प्रकाश सिंह नेगी, रानीखेत से रोहित बिष्ट, सोमेश्वर से रोहित कुमार अरोड़ा, चम्पावत से गौरव जोशी और लोहाघाट से अजय गोरखा को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा लालकुआं में दीपेश कबडवाल, भीमताल में राजेश नैनवाल, नैनीताल में दीपक जोशी, हल्द्वानी में संजू उप्रेती, रामनगर में विनय पड़लिया, काशीपुर में मोहित चौहान, बाजपुर में नितिन बिष्ट, गदरपुर में रोबिन हंस, रुद्रपुर में सुनील चुग, किच्छा में सोएब अंसारी, सितारगंज में नरेश कुमार बिस्वास, नानकमत्ता में सुरेंद्र बिष्ट और खटीमा में उमेश चंद को जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्तियों के माध्यम से कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया संगठन को विधानसभा स्तर तक सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

