उत्तराखंड

आपदा प्रभावित 74 उद्यमी परिवारों को ₹93 लाख से अधिक की सहायता

देहरादून : मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छमरौली ग्राम पंचायत स्थित नागराजा मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित 74 उद्यमी परिवारों को ₹93 लाख से अधिक की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

यह सहायता ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान (रिप) परियोजना के तहत प्रदान की गई। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलेत, छमरौली, सरोना, सिल्ला, सिम्यारी, शेरकी और सरखेत सहित अन्य प्रभावित गांवों के परिवारों को लाभ मिला।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान (रिप) परियोजना ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने का प्रभावी माध्यम बन रही है और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आपदा के बाद केवल राहत देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यह सहायता राशि लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगी और उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने में सहायक बनेगी।

मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं के आजीविका संवर्धन और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, श्याम लाल, धनश्याम नेगी, दीपक भट्ट, कविता, श्याम सिंह पयाल, रमेश नौटियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *