भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने घोषित किए 3 नगर निकायों के प्रत्याशी
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने तीन नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर से राजेंद्र विक्रम सिंह पँवार, नगर पंचायत पाटी से नवीन राम तथा नगर पंचायत गढ़ी नेगी से सचिन बाठला को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी पार्टी की नीतियों एवं विकास के एजेंडे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और निकाय चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने का कार्य करेंगे।
