मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 के विभिन्न कार्यों के लिए दी ₹38.25 करोड़ की धनराशि
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुंभ मेला-2027 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के लिए ₹38.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में जटा-पठेला-खांसी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹3.44 करोड़, जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में तेजाफौजा से बलराम नगर गांव होते हुए ए.एन.के. इंटर कॉलेज गूलरभोज तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य (गदरपुर, बलरामनगर सैदलीगंज मार्ग) हेतु ₹8.66 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ओल्ड एन.एच.125 से सुखापुल होते हुए लोहिया हैड मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य हेतु ₹6.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में चण्डाक मार्ग का सिंगल लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तित एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹6.08 करोड़ तथा जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत बाह्य न्यायालय, ऊखीमठ के टाइप-1 के 02 आवासों, टाइप-2 के 04 आवासों एवं टाइप-3 के 02 आवासों के प्रथम चरण के कार्य हेतु ₹7.66 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
