मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र के महापर्व पर विभिन्न बूथों पर जाकर मतदान का लिया जायजा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र के महापर्व पर आज खटीमा में विभिन्न बूथों पर जाकर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा किए गए अथक परिश्रम की सराहना की एवं उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है।

