निकाय चुनाव: हाथी बड़कला वार्ड नंबर 8 से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कठेत की जीत
देहरादून : उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य खुल गया। नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर हुए इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई जगहों पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
हाथी बड़कला वार्ड नंबर 8 में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कठैत ने जीत दर्ज कर अपनी पार्टी का दबदबा कायम रखा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भूपेंद्र कठैत ने जनता का आभार व्यक्त किया और कहा, “यह जीत जनता के भरोसे और समर्थन की जीत है। मैं वार्ड के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करूंगा।” इस बार के शहरी निकाय चुनावों में भाजपा ने अपनी मजबूत स्थिति को एक बार फिर साबित किया। पार्टी ने कई वार्डों और नगर निकायों में जीत हासिल की। भूपेंद्र कठैत की जीत ने भाजपा की रणनीति और संगठनात्मक ताकत को भी दर्शाया।
भूपेंद्र कठैत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड के विकास कार्यों को गति देना और जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले पांच साल में वार्ड की तस्वीर बदलने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

