उत्तराखंड

चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर FIR, उत्तराखंड की सियासत गरमाई

देहरादून : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। जो कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को करीब से जानते और समझते हैं,उनको अच्छे से मालूम है कि रेखा न सिर्फ दृढ़ इच्छा शक्ति वाली है बल्कि हालात और माहौल से बाखूबी लड़ना और उसी के मुताबिक खुद को ढालने में भी माहिर हैं। अगर वह पति के खिलाफ ही मोर्चा खोल रही है तो इसके पीछे उनकी बहुत बड़ी विवशता और खुद की तथा बच्चों की जिंदगी को वाकई खतरे के नजरिए से समझना-देखना अनुचित नहीं होगा।

पुष्कर मंत्रिमण्डल की इकलौती महिला सदस्य रेखा का हिचकियों के साथ फफक के रोने वाला Video हिला और झकझोर डालता है। इससे ये भी साबित होता है कि हिंदुस्तानी महिला सामाजिक और पारिवारिक मजबूरियों से कितनी ही बंधी क्यों न रहे, उसमें ना-इंसाफ़ी के खिलाफ संघर्ष करने की कुव्वत असीम है।  उन्होंने वाकई साबित किया कि वह महिला सशक्तिकरण की जीती मिसाल हैं।

रेखा आर्य की ओर से गंभीर आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद गिरधारी लाल साहू का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह अपनी बात रखते हुए रेखा आर्य के आरोपों पर पलटवार करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ही रेखा आर्य को सड़क से उठाकर मंत्री बनाया और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएंगे।

Video बयान जारी कर सफाई देने के साथ ही पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन FIR होने और रेखा की तरफ से जारी Audio और Video के बाद उनकी दलीलों पर जल्द यकीन करना सभी के लिए सहज नहीं होगा। अब सारा ध्यान इस पर रहेगा कि CM पुष्कर सिंह धामी-उनकी सरकार अपनी महिला मंत्री के आत्मसम्मान और सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के सशक्त होने का प्रदर्शन करने से जुड़ा अहम कदम कब और किस किस्म का उठाती है। आरोप लगाने के बाद खुद रेखा की तबीयत बिगड़ गई और उनको डालनवाला के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनके स्वस्थ हो के लौटने के बाद आगे के हालात पर सभी की नजर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *