उत्तराखंड

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी

देहरादून : देहरादून चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित हुडको सभागार में “लोकतंत्र में जनसंपर्क का महत्व” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चैप्टर के अध्यक्ष एवं उपनिदेशक रवि बिजारनिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है। प्रभावी जनसंपर्क से संवाद स्थापित होता है और यही संवाद विश्वास की नींव रखता है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंपर्क केवल शासन-प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार और समाज के स्तर पर भी इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने वर्तमान दौर में बढ़ते संचार माध्यमों के बीच जिम्मेदार और संवेदनशील संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

चैप्टर के सचिव अनिल सती ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए PRSI की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं सदस्य मनीता हरि ने फेक न्यूज़ और डीप फेक जैसी चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत बताई।
वक्ताओं ने जनसंपर्क के सकारात्मक, प्रामाणिक और प्रभावी स्वरूप पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल संस्थागत ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी राष्ट्र और समाज सेवा का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजीव कंडवाल ने किया। इस अवसर पर राकेश डोभाल, प्रियांक वशिष्ठ, सुशील कुमार, मनोज सती, रितिक, वैभव गोयल, विमल डबराल, दिनेश कुमार, दीपक शर्मा, संजय पांडेय, पुष्कर नेगी, मनोज कुमार, शिव सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *