उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारियों का प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

देहरादून : प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा परेड ग्राउंड पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली और कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी, राकेश राणा, कविंद्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेंद्र बिष्ट और राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी तथा विकास नेगी टीचकुले समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *