उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट की मीटिंग खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार में पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव आए और सभी मंत्रियों ने उन प्रस्तावों को पास किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि जनता के फैसले जनता के बीच में ही किए जाएं. बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य, आवास और आगामी विधानसभा सत्र (गैरसैंण या अन्य स्थल) के प्रस्तावों पर चर्चा व फैसले लिए गए.

सभी मंत्रियों की भी सामूहिक रूप से पवित्र मन से यही सोच है कि जनता के बीच जाकर कैबिनेट बैठक की जाए. इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना भी मां गंगा से की है.

कैबिनेट बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को ब्रीफ किया. उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें मंजूरी दी गई है.

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में प्राच्य शोध संस्थान संस्थान की स्थापना की जाएगी. इसमें भारतीय योग, ध्यान और भारतीय ज्योतिष जैसे अध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी. यह सोसायटी मोड पर संचालित किया जाएगा. समिति बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है. केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को दी गई विकास योजनाओं के लिए अलग से प्रस्ताव आया और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *