उत्तराखंड

उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन,  एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल

ऋषिकेश: देश के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का आज उत्तराखंड दौरे पर आए हैं. वो एम्स ऋषिकेश के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान उपराष्ट्रपति पास आउट हुए छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे. उनको दौरे को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया

उपराष्ट्रपति एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के मद्देनजर एम्स परिसर तक क्षेत्र तीन सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है. पुलिस महकमे ने पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है. उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर तीन विशेष सुरक्षा जोन बनाए गए

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. वहां पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. वहां से लेकर एम्स परिसर ऋषिकेश तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में बांटा गया है. इन तीनों जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसपी स्तर के अफसरों को दी गई है. सभी अफसरों और पुलिसकर्मियों से 3 घंटे पहले ही ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *