उत्तराखंड

नेपाल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए USDMA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

देहरादून : नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

प्राधिकरण के अनुसार, यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करनी है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर:
0135-2710334, 2710335
0135-2664314, 2664315, 2664316
8218867005

इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राधिकरण ने नेपाल में मौजूद उत्तराखंड के नागरिकों और उनके परिजनों से आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर तत्काल संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *