उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन
देहरादून : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, जनहित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने पार्टी की भावी रणनीति को लेकर भी अपने सुझाव रखे।

