राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून विधानसभा में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं।
नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहे।

