उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों का जाना हालचाल

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और उपचार के अभाव में किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सीएम धामी ने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो परिजन जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।

मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने और आत्मीय व्यवहार से मरीजों व उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *