उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ,परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

बता दें कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश और राज्य सरकार परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम के इस दौरे के दौरान पांडेखोला स्थित शहीद के आवास पर मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, जिन्होंने शहीद परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *