उत्तराखंड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचकर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वे देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए प्रदेश की ओर से शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *