नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, 3 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन के बाद, 19 से 21 मई तक तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार हरिद्वार में 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा । साथ ही बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
