उत्तराखंड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने यूपीसीएल प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

देहरादून : वन विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 के कार्यक्रम में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यूपीसीएल की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। विद्युत लाइनों में डॉग कंडक्टर केबल को कवर्ड कंडक्टर केबल से बदले जाने के माध्यम से वन्यजीवों की सुरक्षा की दिशा में किए गए कार्यों के लिए यूपीसीएल को प्रशस्ति प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस पहल को विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के साथ-साथ मानव जीवन और वन्यजीवों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया।

इस अवसर पर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के साथ विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित बनाना भी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित विद्युत नेटवर्क के माध्यम से मानव जीवन के साथ वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाना चाहिए। यूपीसीएल इस दिशा में निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *