उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश और भूस्खलन: सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे तीन जगह पूरी तरह बंद, NDRF-SDRF ने रातभर रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले हजारों श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, देर रात हुई तेज बारिश के चलते सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया और लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया। रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए।

जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर मार्ग को पुनः खोल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *