उत्तराखंड

देहरादून डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल

डोईवाला: देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई मंदिर के निकट बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है.

आगे जा रही पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया. इससे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार सीधे पिकअप में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको के परखच्चे उड़ गए. हादसे में इको वाहन में आगे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान की जा रही है. इको में सवार अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पुलिस ने 108 की मदद से अस्पताल भेजा, जहां घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के निकट भीषण जाम लग गया. करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार है. पुलिस ने मामला में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

एसआई कोतवाली नारायण व्यास ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि इको वाहन में 7 लोग सवार थे, जिनमें से तीन गंभीर घायलों को सीएससी डोईवाला में भर्ती किया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई है. जबकि दो लोगों को हिमालयन हॉस्पिटल किया गया है. वहीं चार लोगों को देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. हादसे में नरेश (उम्र 42 वर्ष) पुत्र महावीर रोहतक हरियाणा की मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *