उत्तराखंड

घर में बन रही थी कच्ची शराब, 20 लीटर बरामद, 170 किलो लहन नष्ट

देहरादून : अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने विकासनगर क्षेत्र के शाहपुर कल्याणपुर में छापा मारकर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। टीम ने मौके पर करीब 170 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया।

सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने अफसाना पत्नी अब्दुल हसन के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 170 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

आबकारी विभाग ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *