Tuesday, September 29, 2026
Latest:
उत्तराखंड

विश्व हिंदू परिषद पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख नेता और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अशोक सिंहल के जीवन, नेतृत्व और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान को याद किया। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि अशोक सिंहल ने देश की सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की यात्रा में सिंहल के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अशोक सिंहल ने अपना जीवन राष्ट्र और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दायित्वधारी जगत सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, विनोद खंडूड़ी, विजय बडोनी सहित पार्टी के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *