उत्तराखंड

नारी सम्मान पर आज महासंग्राम: विधानसभा सत्र में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सदन में हंगामे के आसार

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार का सत्र ‘नारी शक्ति वंदन’ थीम को समर्पित रहेगा और सदन में “नारी सम्मान: लोकतंत्र में अधिकार” विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और टकराव के संकेत मिल रहे हैं।

सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल भाजपा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, विपक्ष ने भी सरकार की नीतियों और मंशा पर सवाल उठाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, सदन में आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ जोरदार हंगामे की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *