उत्तराखंड

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक शुरू

देहरादून : भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर 14वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की दो दिवसीय बैठक  देहरादून में शुरू हो गई। 20 और 21 अगस्त को होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा, सीमा से जुड़े बुनियादी ढांचे और आपसी समन्वय को मजबूत करने के मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है।

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *